भारतीय तीरंदाजों ने दो पदकों पर साधा निशाना

विश्व कप चरण-4 में कांस्य पदक के मुकाबले में मारी बाजी खेलपथ संवाद पेरिस। रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते। धीरज बोम्मादेवारा, अतानु दास और तुषार शेल्के की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में आंद्रेस तेमिनो, युन सांचेज और पाब्लो आचा की स्पेन की टीम को 6-2 (54-56, 57-55, 56-54, 57-55) से हराया। दूसरी वरीय भारतीय टीम हालांकि इससे पहले ची.......

कनाडा में सोने-चांदी सी चमकी रीना बिटिया

वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में फहराया परचम सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी खेलपथ संवाद भोपाल। बेटियां कमाल कर रही हैं। देश हो या विदेश वह शान से तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत रीना गुर्जर कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में सोने-चांदी सी चमकी। उसने कराटे में स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इसी क्रम भोपाल की एक और बेटी ने इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड पु.......

अब तैराकी में होगी हरियाणा की धूम: सांसद धर्मबीर

बॉक्सिंग व रेसलिंग में हरियाणवी सिरमौर खेलपथ संवाद भिवानी। सांसद एवं हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने नेशनल चैम्पियनशिप के लिए स्वीमिंग टीम को किट देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग व रेसलिंग के बाद अब हरियाणा के खिलाड़ी तैराकी में भी धूम मचाने की तैयारी में हैं। हरियाणा के तैराकों में राज्य को सर्वोच्च मुकाम दिलाने की क्षमता है। उन्होंने सीएम से खेलों का बजट बढ़ाने की मांग की है।  धर्मबीर सिंह .......

अब उत्तर प्रदेश में भी बनेगा राज्य खेल प्राधिकरण

खेल प्राधिकरण की बागडोर खेल जानकारों के हाथ होगी खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी अब गुजरात की तरह खेल प्राधिकरण बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका ड्राफ्ट कैबिनेट में रखा जाएगा तथा मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। खेल प्राधिकरण की बागडोर खेल जानकारों के हाथ होगी। उत्तर प्रदेश में अब गुजराज की तर्ज पर यूपी खेल प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के ल.......

जम्मू प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी, उपाध्यक्ष​ ने ओरोपों को बताया बेबुनियाद खेलपथ संवाद जम्मू। जम्मू शहर में महिला खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता हॉकी की खिलाड़ी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह कुक्कू पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति बनाई और रिपोर्ट संभागीय खेल.......

तीरंदाज देवराज रीजनल चैम्पियनशिप में लगाएगा पदक पर निशाना

प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने बढ़ाया होनहार का हौसला खेलपथ संवाद कानपुर। डॉक्टर बृज किशोरी दुबे मेमोरियल विद्यालय का होनहार तीरंदाज देवराज दीक्षित अब रीजनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्णिम लक्ष्य पर निशाना साधने की कोशिश करेगा। उसका चयन आईसीएसई की रीजनल टीम में हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने देवराज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए रीजनल स्पर्धा में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। स्.......

बंगाल में 16 को मनेगा 'खेला होबे दिवस'

हर गली-मोहल्ले में होगा फुटबॉल मैच खेलपथ संवाद कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बंगाल के हर जिले और गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता में फुटबॉल मैच आयोजन के लिए कोलकाता नगर पालिका क्षेत्र के लिए 21 लाख 60 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं।  मेयर परिषद (खेल) देबाशीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में फु.......

छेड़छाड़ पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई मारपीट

आरोपी पिता-पुत्र ने किया हमला, लाइफ गार्ड घायल खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम सोमवार को रणक्षेत्र बन गया। पिता-पुत्र की दबंगई से हर कोई हैरान है। राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पूर्व कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। मामले को सुलझाने के लिए आए लाइफ गार्ड से मारपीट हो गई और आरोपी ने उस पर बांके से हमला कर दिया। मामले में हजरतगंज थाने में दोनों पक्षों ने एफआईआर .......

रेसलर प्रियांशी ने जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में जीता ब्रांज मेडल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पहलवान बेटा और कोच का हुआ सम्मान खेलपथ संवाद भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की रेसलर प्रियांशी (50किलोग्राम) का जूनियर एशियन चैम्पियनशिप 2023 में ब्रांज मेडल जीतने और वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 के लिए चयनित होने पर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रियांशी के प्रशिक्षक महा सिंह को भी सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश व देश का मान बढ़ाने पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अ.......

बदहाली पर आंसू बहा रहा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम झांसी का बैडमिंटन हॉल

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां खेलपथ संवाद झांसी। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जहां उत्तर प्रदेश को खेलों में उत्तम प्रदेश बनाने की कोशिशें कर रही है तथा लगातार अधोसंरचनाएं भी आबाद की जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ विभाग के आलाधिकारियों की अलाली से क्रीड़ांगनों का बुरा हाल है। झांसी के मेज.......